Mai kab bada hounga!

एक प्यारा सा पंछी, जिसका नाम था "कुहु भोला" !
एक दिन अपनी माँ से जाके, उसने ये बात है बोला !!

दूर कहीं आकाश में, माँ में उड़ने को कब जाऊंगा !
सात समुन्दर पार की दुनिया,कब में छू के आऊंगा !!

माँ बोली अभी तू छोटा है नटखट, उड़ न पायेगा !
उड़ने की कोशिश ना कर, गिर के चोट को खायेगा !!

तेरे इस जज्बे की, कदर करती हु मेरे बच्चे !
वो दिन जल्द आएगा, जब तेरे सपने होंगे सच्चे !!

Comments